श्रद्धालुओं के सैलाब में व्यस्त हुए भगवान, 18 घंटे दर्शन दे रहे बालक राम, बदली मंदिर की टाइमिंग…

श्रद्धालुओं के सैलाब में व्यस्त हुए भगवान, 18 घंटे दर्शन दे रहे बालक राम, बदली मंदिर की टाइमिंग…

अयोध्या(AYODHYA): प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रही भीड़ को देखते हुए राम मंदिर का कपाट सात की जगह सुबह पांच बजे ही खोलना पड़ रहा है. दर्शन रात नौ की जगह रात 11 बजे तक जारी रहता है.


राम मंदिर के दर्शन का समय बदला गया.
अब सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन.
महाकुंभ से अयोध्या पहुंची भीड़ के कारण समय बढ़ा.
अयोध्या. प्रयागराज महाकुंभ का सैलाब इन दिनों अयोध्या में उमड़ा हुआ है. अयोध्या पहुंचने वाले सभी राम भक्तों को प्रभु के दर्शन सुचारू रूप से हो सके इसके लिए मंदिर में प्रवेश की अवधि बढ़ा दी गई है. प्रभु राम पहले सुबह सात बजे अपने भक्तों को दर्शन देते थे और मंदिर का पट रात नौ बजे तक बंद हो जाता था. महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रही भीड़ को देखते हुए अब राम मंदिर का कपाट सुबह पांच बजे ही खोलना पड़ रहा है, जबकि दर्शन रात 11 बजे तक अनवरत जारी रहता है. यानी बालक राम रोज 18 घंटे दर्शन दे रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रभु राम की दर्शन अवधि को बढ़ाया गया है.

मशक्कत बढ़ी
राम नगरी में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे थे, जिन्हें सुगम दर्शन बहुत ही सुचारू ढंग से हो रहा था. लेकिन महाकुंभ से स्नान करके अयोध्या लौट रहे श्रद्धालुओं की संख्या ने जिला प्रशासन की मशक्कत को बढ़ा दिया है. राम मंदिर ट्रस्ट भी श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटा है. राम जन्मभूमि परिसर में जगह-जगह पीने के पानी का स्टॉल लगाया गया है. मेडिकल कैंप भी लगाया गया है.
अयोध्‍या में रामभक्‍तों को परेशानी ना हो, इसलिए
अयोध्या में श्रद्धालुओं का ‘महाकुंभ’, प्रयाग से पहुंचे इतने भक्त, टूटे रिकॉर्ड रामनगरी में हो रही पुष्प वर्षा, अयोध्या पुलिस ने ऐसे लूटी महफिल


अयोध्या बन गया महाकुंभ, श्रद्धालुओं का अचानक उमड़ा सैलाब, लग गया जगह-जगह लंबा जाम
एसपी ने खुद संभाली कमान

राम जन्मभूमि परिसर के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने खुद कमान संभाल रखी है. जिले के अन्य रेंजों से सुरक्षा बलों को बुलाकर अयोध्या में तैनात किया गया. अयोध्या पहुंचे राम भक्तों को ज्यादा से ज्यादा दर्शन मिले और असुविधा कम से कम हो, इसे लेकर अधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं.
माना जा रहा है कि बीते तीन दिनों में करीब 40 लाख श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन पूजन करने पहुंचे हैं. चाहे सरयू के घाट हो, हनुमानगढ़ी मंदिर हो, या राम जन्मभूमि परिसर, हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट अपने काम में पूरी लगन से जुटे हैं.

NEWSANP के लिए अयोध्या से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *