धनबाद सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को चिटाही धाम महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण दिया…

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री  किरण रिजिजू को चिटाही धाम महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण दिया…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुलू महतो ने आज केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें श्री श्री रामराज मंदिर, चिटाही धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव सह श्री राम महायज्ञ में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का प्रतीक होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भगवान श्रीराम की आराधना करेंगे। श्री राम महायज्ञ के माध्यम से समाज में धर्म, शांति और सद्भावना का संदेश प्रसारित होगा।

सांसद ढुलू महतो ने माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया कि वे अपने गरिमामयी उपस्थिति से इस धार्मिक महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *