कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी का किया स्वागत…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी का किया स्वागत…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी पहुँचें। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी का धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तरफ से स्वागत किया ।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने धनबाद में सील बंद पड़े पुराने कांग्रेस कार्यालय की वस्तु स्थित जानकारी लेकर पुरे दस्तावेज के साथ 2 फरवरी को रांची बुलाए हैं। मंत्री जी ने कहा मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से भी बात करूंगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा राधाकृष्ण किशोर जी झारखंड के पहले ऐसे मंत्री हैं जो कांग्रेस कार्यालय स्वयं आने की इच्छा व्यक्त किए। हम पुरे कांग्रेस संगठन की तरफ से मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी को दिल से आभार प्रकट करते हैं।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक साहब के आवास जाकर उनका हाल समाचार लिया। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष बीके सिंह, रामजी भगत नवीन सिंह प्रभात सिरोलिया, दिनेश सिंह पप्पू पांडेय , आशीस सिंहा, रवी कांत यादव, मृत्युंजय सिंह बिरेंद्र यादव मनीभूषन तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *