कार्मेल स्कूल पीड़ित अभिभावक गण ने.. रणधीर वर्मा चौक स्तिथ धरना स्थल पर विचार गोष्ठी आयोजित की…

कार्मेल स्कूल पीड़ित अभिभावक गण ने.. रणधीर वर्मा चौक स्तिथ धरना स्थल पर विचार गोष्ठी आयोजित की…

धनबाद(DHANBAD): कार्मेल स्कूल प्रकरण में साक्ष्य, सबूत, सीसीटीवी फुटेज, लड़कियों के शर्ट से कोई छेड़ छाड़ ना हो। सभी साक्ष्य को सुरक्षित रखा जाए।

इसी विषय को उपायुक्त और मुख्य मंत्री जी झारखंड के संज्ञान में लाने के लिए। पीड़ित अभिभावक गण ने। रणधीर वर्मा चौक स्तिथ धरना स्थल पर विचार गोष्ठी आयोजित की।
उपस्थित पीड़ित अभिभावकों ने कहा।
हमारी बेटियां परेशान हैं। लेकिन अगर अभी हम लोग कुछ कार्यवाही करते हैं तो। पूरा स्कूल, वहा के सारे बच्चें परेशान हो जायेंगे। अभी सभी क्लास का फाइनल परीक्षा हैं। तो बाकी सारे अभिभावक और उनकी बेटियां हमारी दुश्मन बन जायेगी। ये लड़ाई बंद नहीं हुईं। मार्च परिक्षा के बाद। सभी पीड़ित अभिभावक गण और बेटियां एक साथ बैठेंगे। तब निर्णय लिया जायेगा आगे क्या करना चाहिए।

आज जो धरना प्रदर्शन, विचार गोष्ठी आयोजित की गईं उसका दो मकसद है।

पहला ये बताना समाज और सरकार को की हमारी बेटियां जांच के नाम पर क्लीन चिट देने से असंतुष्ट हैं, नाराज हैं। लेकिन क्यों की सारे बच्चों की परीक्षा सामने आ गई है तो और लोग परेशान ना हो। इसलिए मार्च तक शांत हैं.

दूसरा जो भी साक्ष्य उपलब्ध है, जैसे सीसीटीवी फुटेज, बेटियों के कपडे, बेटियों के बयान,अभिभावक के बयान की विडियो रिकॉर्डिंग। सब सुरक्षित रखने का समुचित व्यवस्था हो।

पीड़ित अभिभावक गण ने राष्ट्रपति जी को समर्पित पत्र लिखा है। एनसीपीसीआर दिल्ली मे शिकायत दर्ज कराई है। मानव संसाधन विभाग में पत्र लिखा है। डालसा , सीडब्ल्यूसी, बाल आयोग रांची की जो भी जांच रिपोर्ट आई हो। उसे पीड़ित अभिभावक गण को उपलब्ध कराया जाए।

इसके लिए ज्ञापन उपायुक्त महोदया और उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी झारखण्ड राज्य रांची को देकर। ये सारी मांगो से अवगत कराया है।

आज के कार्यक्रम का आयोजन मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के तत्वाधान में किया गया था। इसके सफलता के लिए समुह के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सुमीत नारायण, इमरान मलिक ने काफी मेहनत किया हैं।
समाज के सभी तबके का साथ मिला। कईं कालेज की बेटियो ने आकर पूरी जानकारी ली। कईं महिलाएं भी जानकारी लेकर नाराज दिखी। उन्होनें अपना फ़ोन नंबर दिया और कहा आगे कोई भी जरूरत हो तो हमें जरुर याद करिएगा।

पीड़ित अभिभावक गण सभी का सहयोग देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया आभार व्यक्त करते हैं।

उपस्थित लोग अनिल कुमार जैन, राजीव शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, विजय झा, गौतम मंडल, नवीन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नरेश चौहान, इमरान मलिक, सुमीत नारायण, श्रीकांत अम्बस्थ, हारून रशीद, जफीरुद्दीन खान, आलोक चटर्जी, रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी,सुनील सिंह, दिनेश सिन्हा, रूबी देवी, शांति देवी, सिंपल देवी, सोनिया देवी, रेखा देवी अन्य कई लोग।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *