झरिया (JHARIA): विगत कई दिनों से पानी पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण झरिया वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था, वही झरिया विधायक रागिनी सिंह के आदेशानुसार पाइप लाइन मरम्मती का कार्य तेजी से शुरू हुआ ।जहां आज चौथे दिन गुरुवार को पाइप मरम्मती का कार्य पूरा हुआ.
शुक्रवार सुबह से झरिया वासियों को पानी की निर्बाध सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान कार्य स्थल पर मुख्य रूप से केडी पांडेय, संतोष सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, संतोष शर्मा, अखिलेश सिंह, सेलों पासवान, रघु राम, शिवांश श्रीवास्तव, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

