झरिया(JHARIA): झरिया थाना अंतर्गत बनियाहीर हनुमानगढ़ी में पांच दिवसीय श्री श्री हनुमत महायज्ञ में गुरुवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह सम्मिलित हुई एवं विधि विधान से पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना कर परिवार समेत समस्त कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस दौरान पूजा समिति के सदस्यो द्वारा विधायक सिंह का अभिनंदन किया गया।मौके पर कई गणमान्य मौजूद रहे।
तीन दिवसीय श्री राम दरबार प्रतिष्ठामक अनुष्ठान में झरिया विधायक हुई सम्मिलितः
जोरापोखर जामाडोबा डुमरी 3 नंबर में श्री पंचवटी शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम दरबार प्रतिष्ठामक अनुष्ठान में झरिया विधायक रागिनी सिंह सम्मिलित हुई ।जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार समेत समस्त कोयलांचल वासियों की सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान समिति सदस्यो ने विधायक सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान समिति सदस्यो समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

