मां सरस्वती की प्रतिमा पूजा एवं घनुडीह ओपी परिसर में 18 फरवरी को होने वाले अखंड हरि कीर्तन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न…

मां सरस्वती की प्रतिमा पूजा एवं घनुडीह ओपी परिसर में 18 फरवरी को होने वाले अखंड हरि कीर्तन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न…

पूजा के दौरान डीजे बाजा व अश्लील गाना बजाना पुरी तरह से रहेगी बैन, सोनू कुमार प्रभारी

झरिया(JHARIA): घनुडीह ओपी परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने किया जबकि संचालन भाजपा नेता अर्जुन निषाद ने किया। बैठक में मौजूद सदस्यों को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा है। इस पूजा को मनाने वाले ज्यादातर युवा वर्ग है, मै उन युवा वर्ग से अपील करता हूं कि पर्व को त्योहार के रुप में मनाएं। इस दौरान पूजा पंडाल में डीजे बजा बजाना व फुहर गाना बजाने पर पुरी तरह से बैन रहेगी। पूजा पंडाल में अगर डीजे बजाते हुए पाये गए तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है..

इतना ही नहीं जरुरत पड़ने पर बाजा भी जप्त किया जा सकता है।इस दौरान ओपी परिसर में निर्मित हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौबीस घंटे कि अखंड हरि कीर्तन का आयोजन 18 फ़रवरी 2025 को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय शांति समिति के सदस्यो एवं घनुडीह ओपी में पदस्थापित अधिकारियों सह पुलिस कर्मियों ने लिया। मौके पर एसआई चूमना उरांव,एएसआई अखिलेश कुमार, हिरदया राम, रामू राम, संतोष रजक के अलावे शांति समिति के सदस्य सह भाजपा नेता अर्जुन निषाद, डॉ सुबोध सिंह, मनीष यादव, बिहारी यादव, भीम निषाद, संतोष महतो, प्रकाश मंडल,राजेंद्र निषाद, मनोज विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *