एसएसएलएनटी के जनजातीय मेले में बिखरी झारखंडी संस्कृति की छटा…

एसएसएलएनटी के जनजातीय मेले में बिखरी झारखंडी संस्कृति की छटा…

धनबाद(DHANBAD): एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में बुधवार को जनजातीय मेला का आयोजन किया गया. मौके पर पूरे कॉलेज परिसर में झारखंडी संस्कृति की छटा बिखरी थी. मेले का उद्घाटन बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह और उनकी पत्नी इंदु सिंह ने किया. इसके बाद दोनों ने मेला में लगाये गये सभी स्टालों का भ्रमण किया और झारखंडी व्यंजनों का स्वाद चखा. इंदु सिंह ने धुसका का खास स्वाद लिया और इसकी रेसिपी की भी जानकारी ली. इसके अलावा उन्होंने संताली परिधान ‘पक्षी ड्रेस’ के महत्व पर चर्चा की. कुलपति डॉ सिंह ने मेले की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को झारखंड की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराने का बेहतरीन माध्यम है. उन्होंने अन्य कॉलेजों में भी इस प्रकार का आयोजन कराने पर जोर दिया. मौके पर छात्राओं ने सामूहिक रूप से झारखंडी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया.

मचान बना आकर्षण का केंद्र :
ग्रामीण संस्कृति का आकर्षण मेले में झारखंड के ग्रामीण जीवन की झलक दिखाने के लिए खेतों में बनाये जाने वाले पारंपरिक मचान तैयार किया गया था. यह मचान फसलों की रक्षा के लिए पक्षियों को भगाने के लिए बनाया जाता है. छात्राएं इस मचान के पास सेल्फी लेती नजर आयीं. कुलपति डॉ सिंह और उनकी पत्नी ने भी इस मचान के पास सेल्फी लेकर मेले का आनंद लिया. इस आयोजन में कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी और सभी शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही..

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *