बकाया भुगतान नहीं हुआ तो कतरास में 31 से फिर बंद होगी जलापूर्ति…

बकाया भुगतान नहीं हुआ तो कतरास में 31 से फिर बंद होगी जलापूर्ति…

धनबाद(DHANBAD): कतरास शहरी जलापूर्ति योजना को एक बार फिर से बंद करने की चेतावनी कर्मचारियों ने दी है. कर्मचारियों ने एजेंसी को कहा है कि 31 जनवरी तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो जलापूर्ति कार्य नहीं करेंगे. कर्मचारियों की चेतावनी के बाद कतरास शहरी जलापूर्ति योजना के संचालन व संपोषण करने वाली एजेंसी हाइड्रोफ्लो साेल्यूशन के विमलेश सिंह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल टू के कार्यपालक अभियंता को पत्र देकर लंबित विपत्र के भुगतान की मांग की है, ताकि कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान किया जा सके.

विभाग से भुगतान करने का आग्रह
पत्र में कहा गया है कि अनेक बार पत्र के माध्यम से आग्रह करने पर भी विभाग की ओर से लंबित 12 माह का बिल भुगतान के लिए समर्पित किया गया है, इसका भुगतान अब तक नहीं मिला है. भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं दिया जा सका है. कर्मचारी 11 से 13 जनवरी तक हड़ताल पर चले गये थे. इससे जलापूर्ति बंद होने पर 13 जनवरी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कर्मियों को 31 जनवरी तक बकाया वेतन का भुगतान करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करायी गयी. इसके बाद भी भुगतान की प्रक्रिया नहीं की गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण आगे काम जारी रखने में काेई रूचि नहीं है.

31 से हड़ताल :
उन्होंने कहा कि हर हाल में 30 जनवरी से पूर्व बकाया विपत्र का भुगतान नहीं होता है तो 31 जनवरी से कर्मचारियों द्वारा जलापूर्ति बंद देने की जानकारी दी गयी है. इससे उत्पन्न किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए ठेकेदार जिम्मेवार नहीं होगा…

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *