सीएम योगी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की.. अधिकारियों की तैनाती के साथ नए निर्देश किए जारी…

सीएम योगी  ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की.. अधिकारियों की तैनाती के साथ नए निर्देश किए जारी…

प्रयागराज(PRAYAGRAJ):प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े बदलाव किए हैं. अब पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों की तैनाती करने के साथ नए निर्देश जारी किए हैं.

प्रयागराज में लागू हुए ये प्रोटोकॉल, भगदड़ के बाद फैसला सख्त

No Vehicle Zone
मेला प्राधिकरण क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है ।

VVIP पास हुए रद्द
किसी भी VIP पास और किसी तरह के पास वाले वाहनों को मेला क्षेत्र में पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

ONE -WAY किए गए मार्ग
श्रद्धालुओं के सुगमता के लिए मेला प्राधिकरण क्षेत्र को किया गया एक तरफा मार्ग में परिवर्तित

जिला सीमा से वाहनों का प्रवेश वर्जित
प्रयागराज से सटे जिलों से आने वालों वाहनों को जिला की सीमा पर ही रोका जा रहा है।

  • 4 फरवरी का प्रतिबंध सख्त
    4 फरवरी तक प्रयागराज जिला क्षेत्र में सभी 4 पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

NEWSANP के लिए प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *