झरिया(JHARIA): बेनु मंडल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के बेनर तले पत्रकार सह समाजसेवी स्वर्गीय बेनु मंडल ऊर्फ (बेनू दादा)की 58वां जयंती पोद्दार पाड़ा स्थित बीएमएमएफटी कार्यालय परिसर में मंगलवार को मनाया गया। सर्व प्रथम सदस्यों द्वारा सवर्गीय दादा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को आद किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुराटांड प्राइमरी स्कूल, मिसरा पाड़ा झरिया के छात्रों के बीच कॉपी, बिस्कुट और टॉफियां वितरित की गईं। तत्पश्चात सदस्यों एवं स्कूली बच्चों ने स्वर्गीय बेनू मंडल के याद में विभिन्न प्रकार के पौध रोपण कार्य किया गया..
वही सदस्यों ने निर्णय लिया कि आने वाले 5 फरवरी 2025 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौके पर फाउंडेशन की ओर से महेंद्र मंडल (पुत्र), आनंद मंडल (भाई), पिनाकी रॉय, नयन दत्ता, मालंच कर (मिनचू), संदीप धीवर और सुरटांध प्राइमरी स्कूल के शिक्षक और स्टाफ विजय राजवार, कृष्णदेव रॉय, बिंदु देवी, आशा देवी, और कई लोग उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

