महाकुंभ में भगदड़ पर अधिकारी ने किया खुलासा, कहा- ‘संगम की तरफ बढ़ रही थी भीड़, बैरियर टूटने से…’

महाकुंभ में भगदड़ पर अधिकारी ने किया खुलासा, कहा- ‘संगम की तरफ बढ़ रही थी भीड़, बैरियर टूटने से…’

प्रयागराज(PRAYAGRAJ): प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद संगम स्थल पर हंगामा मच गया. ये घटना उस समय हुई, जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ रहे थे. इस भगदड़ की वजह से कुछ लोग घायल हो गए हैं, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि संगम के रास्तों पर कुछ बैरियर टूटने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई. उन्होंने ये भी बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई गंभीर स्थिति नहीं है. सभी घायल व्यक्तियों का ट्रीटमेंट चल रहा है और स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है.

NEWSANP के लिए प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *