जामताड़ा(JAMTARA): सर्दी का सितम अभी भी कम नहीं हुआ है. कंपकापाती ठंड का असर उन लोगों के लिए मुश्किल खड़ी करती है, जिनके पास इससे बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं होते, सर्दी जानलेवा होती है, ऐसे में गर्म कपड़े की जरुरत सभी को होती है.
जामताड़ा के हरचंडी गांव में भाजपा नेत्री बबीता झा ने पहल करते हुए गरीबों और जरुरतमंदो को कंबल बांटा ताकि ठण्ड से मुकाबला ये मजलूम कर सके.
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने इस दरमियान जिला प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि” इस बार जिला प्रशासन द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण नहीं किया गया, जो बेहद दुखद है”.
उनका ये भी कहना था कि , “वे अपने स्तर पर जितना बन सके जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं . क्योंकि ठण्ड कोई जाति -मजहब नहीं देखती और मानवता से बड़ा धर्म और पूजा कुछ भी नहीं होती. इसलिए वे अपना कर्म कर रही हैं ” बबीता झा ने ये भी कहा कि ” हमेशा गरीबों और असहायों की सेवा में आगे भी तत्पर रहेंगी, उनकी हर खुशी और गम में शामिल होना उनकी पहली प्राथमिकता है।”
इस कार्यक्रम में हरचंडी गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिसमे रमणी मरांडी, फूल मनी हेंब्रम, नंदलाल बास्की, श्रीकांत हेंब्रम, और बाबूलाल सोरेन मौज़ूद रहें. जिन्होंने भाजपा नेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया..
बबीता झा ने इस अवसर पर महिलाओं के बीच साड़ी भी बांटी, जिससे महिलाओं में काफ़ी खुशी देखी गई. सभी ने उनके इस नेक पहल की काफ़ी सराहना भी किया.
NEWSANP के लिए जामताड़ा से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

