38 वां नेशनल गेम्स आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, झारखंड भी ले रहा हिस्सा, जानिए विस्तार से…

38 वां नेशनल गेम्स आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, झारखंड भी ले रहा हिस्सा, जानिए विस्तार से…

38 वां नेशनल गेम्स आज से शुरू हो रहा है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. उत्तराखंड में पहली बार इतना बड़ा खेल महाकुंभ लग रहा है. इस खेल महाकुंभ में देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र प्रशासित क्षेत्र के 10000 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. बड़े स्तर पर इसकी तैयारी की गई है.

38 वें नेशनल गेम्स के बारे में विस्तार से

38वां नेशनल गेम्स उत्तराखंड में शुरू हो रहा है. वैसे खेल इवेंट की शुरुआत 26 जनवरी से ही हो गई है. लेकिन 28 जनवरी से इसका औपचारिक शुभारंभ माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन करेंगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी खेल का एक बड़ा वातावरण बना है. नेशनल गेम्स के आयोजन से इसमें और भी मजबूती मिलेगी.

उद्घाटन सत्र में बॉक्सिंग और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होगा. टोक्यो 2020 में कांस्य पदक विजेता लोबिन बोरगोहेन 31 जनवरी को इसमें हिस्सा लेंगे. नेशनल गेम्स 2025 में योगासन को भी शामिल किया गया है इस राष्ट्रीय खेल आयोजन में भारतीय संस्कृति की झलक मिलेगी. 14 फरवरी को इस खेल महाकुंभ का समापन होगा.

झारखंड के भी खिलाड़ी नेशनल गेम्स में हिस्सा लेंगे

38 वें नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए झारखंड से भी खिलाड़ी रवाना हो गए हैं. लगभग ढाई सौ खिलाड़ी और 18 टेक्निकल ऑफिसर्स उत्तराखंड रवाना हो गए.झारखंड के खिलाड़ी 38 खेलों में हिस्सा लेंगे.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *