निरसा में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,घटनास्थल से गोली के दो खोखा भी बरामद…

निरसा में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,घटनास्थल से गोली के दो खोखा भी बरामद…

धनबाद(NIRSA): निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के भालूकसुंधा निवासी पिंटू यादव के घर एवं रेलवे फाटक समीप हुई गोलीबारी मामले को लेकर मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 जनवरी की रात पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी निरसा को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगमा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग किया गया है। सूचना के प्राप्त होते ही मामले की जांच पड़ताल की गई जिसमें जानकारी प्राप्त हुई की। तीन लोगों द्वारा मुगमा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग किया गया है। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार कंठ एवं पवन तिर्की रिजर्व गार्ड के साथ छापेमारी की। इसी क्रम में रॉकी कुमार से पूछताछ की गई.

पूछताछ के क्रम में रॉकी कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि उसके द्वारा दो राउंड एवं सहयोगी के द्वारा दो राउंड गोली हवाई फायरिंग की गई थी। उसी की निशानदेही पर खोजबीन की गई जिसमें दो खोखा मौके से बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं और रॉकी के निशानदेही पर अन्य की तलाश में पुलिस जुट गई हैं जानकारी यह भी प्राप्त हो ही हैं अवैध कोयले में अपना वर्चस्व कायम रहने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *