धनबाद(DHANBAD): जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी एवं पुलिस उपाधिक्षक अरविंद कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुनानक कॉलेज के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने और अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का अनुरोध किया।
डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह ने सड़क पर होने वाली दुर्घटना का उदाहरण देते हुए सभी को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
वहीं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने गुड समेरिटन, हिट एंड रन की जानकारी दी।
बच्चों एवं शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी बुकलेट बांटे गए तथा यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

