धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चाईबासा से तीन स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक, जिनका पदस्थापन धनबाद में किया गया है, की नियुक्ति एवं पदस्थापना विभिन्न विद्यालय में की गई।
वहीं जिले की एक विद्यालय के शिक्षक द्वारा त्यागपत्र दिया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विद्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर उनका त्यागपत्र स्वीकार करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद व भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलको मौजूद थे.
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

