रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी…

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी…

धनबाद(NIRSA): सीधे-साधे लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कोयलांचल धनबाद के निरसा में एक मामला प्रकाश में है जहां देवनारायण सुपाकर जो कंचनपुर, मोहुलबनी हाउस नंबर 160 थाना सुदामडीह ,जिला धनबाद का रहने वाला है जो पिछले 4 वर्षों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगा करता था, देवनारायण सुपाकर अपने आप को रेलवे के बड़े अधिकारी से साठ गांठ की बात कह कर लोगों से नौकरी लगवा देने के नाम पर ठगी करता था। इनके गिरोह में 10 से 12 लोग शामिल हैं जो कि ग्रुप (सी) और ग्रुप (डी) रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी किया करता था।पिछले दिनों निरसा थाना क्षेत्र के श्यामलाल रविदास के लिखित आवेदन में कहा गया कि हमें नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लख रुपए लिए परंतु अब तक नौकरी नहीं मिला है, जब भी कहते हैं तो टाल मटोल करता था मुझे शक हुआ कि मैं जालसाजी का शिकार हो गया। जिसकी शिकायत निरसा थाने में की पुलिस ने आरोपी देवनारायण सुपाकर को टीम बनाकर धर दबोचा पुलिस के कड़ी पूछताछ में आरोपी ने इस कांड में अपना अपराध स्वीकार किया है..

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है उक्त जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिए।इस छापेमारी टीम में पु०अ०नि अविनाश कुमार एव निरसा थाना के दो शस्त्र बल शामिल थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *