सरकारी शिक्षक का कारनामा स्कूल में घंटो इंतजार करते रहे बच्चे नही पहुंचे शिक्षक और ना ही झंडा फहराया गया…

सरकारी शिक्षक का कारनामा स्कूल में घंटो इंतजार करते रहे बच्चे नही पहुंचे शिक्षक और ना ही झंडा फहराया गया…

गिरिडीह(GIRIDIH): तिसरी प्रखंड के अंतर्गत आज भी ऐसे स्कूल के छात्र और शिक्षक है जिन्हे यह भी पता नहीं है की आज क्या है जब पत्रकार को जानकारी मिली की मानसाडीह पंचायत के अंतर्गत एक स्कूल में झंडा फहराया नही गया देखा गया की स्कूल बंद है और बच्चे और ग्रामीण लोग शिक्षक का इंतजार सुबह से ही मायूस होकर बरामदे में बैठे हुए है की मास्टर साहब कब आयेंगे और झंडा फहराएंगे और हमलोग को मिठाई मिलेगा ठीक इसका उल्टा हुआ की बच्चे इंतजार करते रहे और मास्टर साहब स्कूल आए भी नही और ना ही झंडा फहराया गया..

जी हा हम आपको जानकारी दे रहे है मानसाडीह पंचायत के हथिया चट्टान स्कूल की इस स्कूल में दो शिक्षक है एक अंजलुस किसकु और दूसरा मनोज हंसदा जो दोनो एक ही पंचायत के रहने वाले है इन्हे यह भी पता नहीं है की आज गणतंत्रता दिवस है हमे स्कूल के प्रांगण में झंडे को सलामी देना है क्योंकि की किसी भी तरह का कोई व्यवस्था नहीं किया गया था की झंडे को फहराया जाएगा इतना ही नहीं यह कौन सा स्कूल है यह भी दीवार लेखन नही था.

ग्रामीणों ने ही बताया कि यह हथिया चट्टान स्कूल है इससे आप समझ सकते है की इस स्कूल की विधि व्यवस्था क्या है और इसके वरीय अधिकारी जो प्रखंड मुख्यालय में बैठे हुए है उन्हे भी पता नहीं है की स्कूल में झंडा नही फहराया गया।सचिव मनोज हंसदा से कॉल के माध्यम से बात करने पर बताया मेरा तबियत खराब है हम सहयोगी शिक्षक अंजलूस किस्कू को बता दिए है।अंजलूस किस्कू से कॉल के माध्यम से बात करने पर बताया कि मेरा भी तबियत खराब इसलिए हम स्कूल नही गए।
इसी विषय की जानकारी के लिए बीईओ रंजीत चौधरी को कॉल करने पर वह कॉल नही उठाए।

NEWSANP के लिए गिरिडीह से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *