बांग्लादेश सीमा पर BSF का ऑपरेशन अलर्ट, अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरहद पर डटे जवान…

बांग्लादेश सीमा पर BSF का ऑपरेशन अलर्ट, अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरहद पर डटे जवान…

23 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी चौकियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. जवान अगले कुछ दिनों तक सीमा पर बार-बार अभ्यास करेंगे. अगर जरूरी हुआ तो रात में अतिरिक्त सैनिक तैनात किये जायेंगे. सीमा सुरक्षा बल को आशंका है कि गणतंत्र दिवस से पहले या बाद में स्थिति को खराब करने के लिए सीमा पार से उकसावे की कार्रवाई हो सकती है.

सीमा सुरक्षा बल ने गणतंत्र दिवस से पहले बांग्लादेश सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट जारी किया है. इस संबंध में मुख्यालय की तरफ से दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं. सेना का यह अभ्यास पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हो रहा है. इसके अलावा सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और ज्यादा बढ़ाने की भी सलाह दी गयी है. 31 जनवरी तक बांग्लादेश सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट जारी रहेगा. बता दें, ऑपरेशन अलर्ट आमतौर पर बीएसएफ की ओर से जारी किया जाता है. इसे मुख्य रूप से अग्रिम चेतावनी के रूप में किया जाता है. इसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाशों से पहले जारी किया जाता हैं.

10 दिनों का होगा ऑपरेशन अलर्ट
बीएसएफ ने इसको लेकर क्षेत्रीय कैंपों के लिए एक अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में दावा किया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर 10 दिवसीय ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास शुरू हो गया है. अधिसूचना में कहा गया है कि बांग्लादेश में बदलती स्थिति को देखते हुए 76 वें गणतंत्र दिवस से पहले यह फैसला किया गया है. बता दें, बांग्लादेश की भारत के साथ कुल सीमा 4,096 किलोमीटर है.

अलर्ट पर हैं सभी चौकियां
23 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी चौकियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. जवान अगले कुछ दिनों तक सीमा पर बार-बार अभ्यास करेंगे. अगर जरूरी हुआ तो रात में अतिरिक्त सैनिक तैनात किये जायेंगे. सीमा सुरक्षा बल को आशंका है कि गणतंत्र दिवस से पहले या बाद में स्थिति को खराब करने के लिए सीमा पार से उकसावे की कार्रवाई हो सकती है.

बीएसएफ की पूर्वी कमान ने कहा है कि सीमा से सटे गांवों के निवासियों को इस मुद्दे के बारे में अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए. बीएसएफ की पूर्वी कमान के विशेष महानिदेशक रवि गांधी ने कई सीमा चौकियों का दौरा किया. बता दें, पिछले कुछ दिनों से सीमा पर कंटीले तार लगाने को लेकर तनाव बना हुआ है. इस स्थिति में बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर अब ‘ऑपरेशन अलर्ट’ जारी कर दिया है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *