केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के आईजी माइकल राज सहित 12 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से किया सम्मानित…

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के आईजी माइकल राज सहित 12 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से किया सम्मानित…

रांची(RANCHI): राज्य में उग्रवादी संगठन, संगठित आपराधिक गिरोह व अन्य अपराध पर झारखंड पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में 12 पुलिस पदाधिकारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड राज्य में पदस्थापित आईजी माइकल राज, विजयालक्ष्मी और डीएसपी नीरज कुमार को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. वहीं, 9 अन्य पुलिसकर्मियों (हवलदार, एएसआई, इंस्पेक्टर) को सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है.

इन्हें किया गया पुलिस पदक से सम्मानित  

  • डॉ. माइकल राज, आईजी,
  • अन्नेपु विजयालक्ष्मी, आईजी,
  • नीरज कुमार,डीएसपी,
  • अरुण कुमार, इंस्पेक्टर,
  • अरविंद कुमार पालित, एएसआई,
  • वशिष्ठ कुंवर, एएसआई,
  • संजीव कुमार झा, एएसआई,
  • विजय कुमार, एएसआई,
  • मो. इकबाल, हवलदार,
  • बिंद्राय मुंडारी, हवलदार,
  • मानती खलखो, हवलदार,
  • प्रभा देवी, हवलदार,

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *