अंदर सो रहा था करीब 15 परिवार..बहार बुलडोजर लगा के लगे तोड़ने बंगला…

अंदर सो रहा था करीब 15 परिवार..बहार बुलडोजर लगा के लगे तोड़ने बंगला…

धनबाद(PUTKI): : गोपालीचक नंबर दो स्थित बीसीसीएल के एक बंगले (मकान) को गिराने सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी के लोग बुलडोजर और जेसीबी लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने बंगला ध्वस्त करना भी शुरू कर दिया। बंगले के अंदर उस समय करीब 15 परिवार के 20 से अधिक लोग सो रहे थे। मशीनों की गड़गड़ाहट व गाड़ियों के शोर से अंदर के लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचाया और बाहर आए। आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। इसके बाद सबने मिलकर आउटसोर्सिंग कंपनी के लोगों को खदेड़ा।

इस घटना से गुस्साए लोगों ने शनिवार की सुबह आउटसोर्सिंग कंपनी का कामकाज ठप कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अंदर सो रहे परिवारों को कोई सूचना भी नहीं दी गई। उल्टे बंगले को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। यदि अंदर सो रहे लोग शोर मचाकर बाहर न आते तो कंपनी के लोग उनको बंगले के मलबे में ही दफन कर देते। सात घंटे तक कंपनी का काम ठप रहा, उसके बाद प्रबंधन से वार्ता में तय हुआ कि आगे विस्थापित किए जाने वालों को विधिवत सूचना दी जाएगी। उनसे बात करने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने पुलिस से भी शिकायत की हैं

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *