डीसी रविशंकर शुक्ला ने भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया झंडोत्तोलन, जिलेवासियों को दी 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना…

डीसी रविशंकर शुक्ला ने भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया झंडोत्तोलन, जिलेवासियों को दी 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना…

रांची(RANCHI): भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली. इससे पूर्व एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने डीसी की अगुवानी की और परेड का निरीक्षण किया. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अपने संबोधन में देश और झारखंड के महान स्वाधीनता सेनानियों को नमन करते हुए जिले वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के प्राचीर से उपायुक्त ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जिले में चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी अद्यतन रिपोर्ट पेश की. उन्होंने बताया कि जिले में सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है. हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट मूर्त रूप ले चुका है. जल्द ही यहां के किसानों को रोजगार से जोड़ा जाएगा. नक्सलवाद जिले से लगभग समाप्त हो चुका है. शांति और निष्पक्ष लोकसभा व विधानसभा चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर उन्होंने जिले के एसपी के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि शिक्षा- स्वास्थ्य और रोजगार को ध्यान में रखकर जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है…

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *