
झरिया(JHARIA): नन्हे मुन्ने बच्चे होते हैं कच्चे मिट्टी की तरह तो हर माता-पिता बच्चें के जीवन काल में असली कारिगर के समान वो अगर चाहें तो सुन्दर देवी का आकार दे सकता है..
उक्त बातें ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के मौके पर दुर्गापुर कुम्हार पट्टी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा मौका था 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का जंहा घनुडीह ओपी परिसर में एएसआई पद पर स्थापित अखिलेश कुमार के पहल पर घनुडीह ओपी अंतर्गत दुर्गापुर कुम्हार पट्टी स्थित आंगन बाड़ी केन्द्र में पठन पाठन के लिए आने वाले सभी छात्र छात्राओं के बीच ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने अपने मद से लगभग 50 बच्चों के बीच में स्कूली बैग, स्लेट, पेंसिल एवं टोफी का वितरण किया।इस दौरान सर्व प्रथम ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र में झंडा तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया, तत्पश्चात उपहार स्वरूप बच्चों के बीच बैग आदि का वितरण किया गया..

मौके पर ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने केंद्र में उपस्थित सहिया साथी एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के उज्जवल भविष्य है इनमें कुछ भी कर्तव्य दिखाने या कुछ भी बन दिखाने का जूनून है।ये सभी बच्चे बिल्कुल कच्चे मिट्टी की तरह होते हैं जिसे जब चाहे कारिगर देबी का आकार दे सकता है और चाहे तो राक्षस का आकार दे सकता है। ठीक उसी तरह अगर बच्चे कच्चे मिट्टी है तो हर माता-पिता कारिगर है।बसरते इनका सभी अभिभावकगण समय से अपने बच्चे को स्कूल भेजने का काम करें साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अच्छा संसकार दें। इन बातों पर सभी को ख्याल रखने की जरूरत है। इसमें हम अगर सफल होते हैं तो निश्चित ही आने वाले दिनों में आपके बच्चे बड़े ओहदे को प्राप्त कर सकते हैं। इन्हीं चंद बातों के साथ एक बार फिर से उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं खूब पढ़ो और आगे बढ़ो..
वही इस नेक कार्य के लिए क्षेत्र की जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा किया जबकि समाजसेवी सह भाजपा नेता भगवान दास पंडित ने ओपी प्रभारी सोनू कुमार एवं एएसआई अखिलेश कुमार सिंह एएसआई हृदय राम को पुष्प हार पहनाते हुए अंग वस्त्र देकर घनुडीह ओपी में पदस्थापित तिनों अधिकारियों को सम्मानित करने का काम किया। मौके पर एएस आई अखिलेश कुमार सिंह, एएसआई हिरदया राम के आलावा भाजपा नेता संतोष महतो, जोगिंदर पंडित आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

