रांची(RANCHI): गणतंत्र दिवस 2025 के परेड में दिल्ली में कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी भी शामिल हुई. झांकी में झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक तो दिखी. झांकी के जरिये टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी गई. रतन टाटा का संबंध झारखंड के सबसे बड़े उद्योग टाटा स्टील से रहा. 9 अक्टूबर 2024 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था. इसलिए रतन टाटा को झारखंड सरकार ने कर्तव्य पथ पर अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देने का फैसला किया. झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां के पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम का भी प्रदर्शन झांकी में किया गया. झारखंड की झांकी को काफी सराहा गया. पिछले साल यानी 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की ओर से तसर सिल्क पर आधारित झांकी निकाली गई थी. झारखंड के अधिकारी और कर्मचारी लगातार इसकी तैयारी कर रहे थे. झारखंड न 15 राज्यों में शामिल है, जिसकी झांकी इस बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित की गई…
इधर, झारखंड में मंत्रियों ने फहराया झंडा
इधर, झारखंड में गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग जिला मुख्यालयों में हेमंत सोरेन सरकार के अलग-अलग विभागों के मंत्रियों ने झंडा फहराया.
राधाकृष्ण किशोर ने पलामू (डाल्टेनगंज) में झंडोत्तोलन किया.
दीपक बिरुवा ने पश्चिमी सिंहभूम में झंडोत्तोलन किया.
चमरा लिंडा ने गुमला में झंडोत्तोलन किया.
संजय प्रसाद यादव ने पाकुड़ में झंडोत्तोलन किया.
रामदास सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम में झंडोत्तोलन किया.
इरफान अंसारी ने जामताड़ा में झंडोत्तोलन किया.
हफीजुल हसन ने देवघर में झंडोत्तोलन किया.
दीपिका पांडे सिंह ने गोड्डा में झंडोत्तोलन किया.
योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बोकारो में झंडोत्तोलन किया.
सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह में झंडोत्तोलन किया.
शिल्पी नेहा तिर्की ने लोहरदगा में झंडोत्तोलन किया.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

