नई दिल्ली(NEW DELHI): आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होगा, जिसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 76वां गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति भवन से शुरू होगी, जो विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से गुजरते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। समारोह का समापन 47 विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट के साथ होगा। इससे भारतीय वायु सेना की ताकत दिखेगी..
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

