धनबाद(NIRSA):एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में बालिका आवासीय विद्यालय निर्माण को लेकर शनिवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं एग्यारकुंड अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी द्वारा संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर चयन किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय आने-जाने के लिए रास्ता सहित सभी पहलुओं पर बारीकी से विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में भव्य खेलकूद मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात विधायक ने अंचलाधिकारी से की..
स्थल निरीक्षण के बाद विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बालिका आवासीय विद्यालय बनाने को लेकर अनुमति प्राप्त हो चुकी है उसके लिए आज स्थल का चयन किया गया केसारकुलर मौजा में 5 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है। जिस पर बालिका आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा जिसका कार्य बहुत जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। साथ ही साथ भव्य खेलकूद मैदान के लिए गोलाकार जमीन चिन्हित करने के लिए अंचलाधिकारी से कहा गया है..
वही अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी ने कहा कि विधायक के अनुशंसा पर बालिका आवासीय विद्यालय बनाने का प्रपोजल आ चुका है जिसके लिए आज स्थल चयन किया गया बहुत जल्द हम लोग खेलकूद मैदान के लिए भी स्थल का चयन कर लेंगे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

