अजय लुहाच बने ईडी रांची जोन के संयुक्त निदेशक…

अजय लुहाच बने ईडी रांची जोन के संयुक्त निदेशक…

रांची(RANCHI): भारतीय राजस्व सेवा के 2013 बैच के अधिकारी अजय लुहाच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची जोन के संयुक्त निदेशक बनाए गए हैं। वे इससे पहले कोलकाता में पदस्थापित थे। पूर्व संयुक्त निदेशक कपिल राज के कार्यकाल में ईडी रांची कई बड़े मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा था। राज्य में जमीन घोटाला, मनरेगा घोटाला, अवैध पत्थर खनन मामला, कोयला आवंटन घोटाला, टेंडर आवंटन घोटाला, शराब घोटाला आदि से संबंधित मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच के दौरान ईडी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए..

बड़े-बड़े चर्चित नेताओं व अधिकारियों को गिरफ्तार किया, उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इनमें से कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। अब नए संयुक्त निदेशक अजय लुहाच के सामने इन मामलों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के नए मामलों के अनुसंधान को तेज करने की चुनौती होगी।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *