झरिया(JHARIA):झरिया सिंदरी मार्ग स्थित डिगवाडीह में हुई एक दुर्घटना में झरिया की विधायक रागिनी सिंह की लोगो ने सराहना की, जब विधायक की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल लोगो की मदद करने दुर्घटना स्थल पर पहुच तत्काल मदद किया। उन्होंने न केवल घायलों से मिल उनका हाल जाना, बल्कि उन्हें तुरंत इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल भेजकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई। इस तरह का मानवीय और जिम्मेदार रवैया से विधायक के तरफ से समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचा है।
मालूम हो कि विधायक रागिनी सिंह डिगवाडीह से एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में रास्ते में दुर्घटना की शिकार घायल महिला सड़क किनारे पड़ी थी, जिसका पैर टूट गया था जिसपर विधायक की नजर पड़ी और तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया। इतना ही नही विधायक अपनी वाहन रुकवाकर घायल महिला और अन्य दो घायलों से बात की तथा अपने सहयोगियों के माध्यम से इलाज हेतु निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वही घायल महिला से अस्पताल में मिल उसका इलाज स्वयं मद से करवाया..
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

