धनबाद(NIRSA):पंचेत ओपी अंतर्गत जीरो पॉइंट के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई जिसमें जेयगुन बीवी (50) नमक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंचेत के बांदा बस्ती का रहने वाला अख्तर अपने मां जेयगुन बीवी एवं पिता इंसान अंसारी साथ ही एक बच्चा को लेकर खोखरा पहाड़ी अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी बीच जीरो पॉइंट के समीप उनकी बाइक की टक्कर दूसरे एक बाइक से हो गई..
जिसमें बाइक संख्या JH 10 BJ 9962 पर सवार जेयगुन बीवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरे बाइक पर सवार पश्चिम बंगाल रामपुर निवासी शिवा बाउरी का कहना है पिता को पतलाबाड़ी छोड़कर घर अपने अपाची बाईक JH10BJ 8350 से रामपुर लौट रहा था। मेरे साथ चचेरा भाई अर्जुन बाउरी भी बाइक पर सवार थे सामने से एक ट्रैक्टर आया और दोनों बाइक आपस में टकरा गया और हम सभी घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया हैं।
मृतक के भाई मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि मेरी बहन जायेगुण बीवी घर की एक कमाऊ महिला थी उसकी मौत से हम सभी काफी मर्माहट है प्रशासन से मांग करूंगा कि मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाई जाए, फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉडम के लिए धनबाद भेज दी हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

