कोल सचिव ने दिया तोहफ़ा…CSR फंड से 79 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और ICT लैब में किया मदद..बीसीसीएल सीएमडी ने दी जानकारी…

कोल सचिव ने दिया तोहफ़ा…CSR फंड से 79 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और ICT लैब में किया मदद..बीसीसीएल सीएमडी ने दी जानकारी…

धनबाद(DHANBAD): कोयला सचिव ने आज धनबाद के 79 स्कूलों में स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब यानी इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी लैब का ऑनलाइन उद्घाटन किया. बीसीसीएल की ओर से सीएसआर फंड से धनबाद जिले के 79 स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध कराई है..

इस उद्घाटन समारोह में bccl cmd समीरन दत्ता, bccl डीपी एमके रमैया उपस्थित हुए.इस अवसर पर सीएमडी समीरन दत्ता ने कहा कि बीसीसीएल छात्रों को आधुनिक शैक्षिक उपकरण और संसाधनों से लैस करके उनके सीखने के अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह साझेदारी केवल तकनीक स्थापित करने के तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल युग में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास है। प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच का हक है और इस पहल के माध्यम से, बीसीसीएल उन समुदायों के लिए एक उज्ज्वल, अधिक सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में करीब 14 करोड़ का व्यय है.79 स्कूलों में से प्रत्येक में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की स्थापना पर प्रति स्कूल 13.54 लाख का अनुमानित व्यय है.

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *