नेताजी की जयंती पर एक पुष्प के लिये तरसता रह गया रबिन्द्र भवन मे स्थापित आईएनए शहीद स्मारक…

नेताजी की जयंती पर एक पुष्प के लिये तरसता रह गया रबिन्द्र भवन मे स्थापित आईएनए शहीद स्मारक…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे स्थित बीएनआर मोड़ स्थित रबिन्द्र भवन मे स्थापित आईएनए शहीद स्मारक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पर एक फूल के लिये तरस गया, देश के कोने -कोने मे गुरुवार को नेताजी की जयंती पर कहीं उनके फोटो तो कहीं उनकी मूर्ति पर मलार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई, साथ मे लोगों ने आज के दिन उनकी जीवन गाथा को याद भी किया आसनसोल मे भी कुछ ऐसा ही हुआ पर यहाँ रबिन्द्र भवन मे स्थापित आईएनए शहीद स्मारक पर लोग पुष्प चढ़ाना को भूल गए जिसे खुद नेताजी ने अपने आजाद हिन्द फौज के शहीदों के लिये बनवाया था..

हम बताते चलें की रबिन्द्र भवन मे स्थापित यह समारक आठ जुलाई 1945 मे नेताजी ने मणिपुर मे बनवाया था, इसके अलावा दूसरा समारक कोलकाता के रेड फ़ोर्ट तो तीसरा आसनसोल के रबिन्द्र भवन मे बनवाया गया है, जो 2018 मे आईएनए के सदस्य सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर अमर बहादुर सिंह, नेताजी की प्रपोती राज्यश्री चौधरी, के एन गोबिंद अचार्य, उस समय आसनसोल नगर निगम के मेयर रह चुके जितेंद्र तिवारी पश्चिम बर्धमान के जिला शासक व पुलिस प्रशासन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति मे आईएनए शहीद स्मारक को बनवाया गया था, जहाँ आजाद हिन्द फौज के शहीदों की एक सूची भी दर्ज करवाई गई है..

जिनकी याद मे नेताजी ने इस समारक को बनवाया था, ऐसे मे नेताजी की जयंती पर उनके द्वारा बनवाई गई समारक पर फूल माला नही चढ़ाने को लेकर भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा की भले ही आईएनए शहीद स्मारक की स्थापना दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता हो पर 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर भी इस समारक को सम्मान देना चाहिये नेताजी के द्वारा बनवाई गई समारक को नजर अंदाज नही करना चाहिये कमसे कम एक फूलमाला और धुप बत्ती जरूर चढ़ा देना चाहिये, नेताजी की जयंती पर आज के दिन उनको कहीं न कहीं अपमानित करने का काम किया गया है..

उन्होने कहा उनको यह घटना शाम को करीबन सात बजे पता चली, यह समारक आसनसोल नगर निगम के द्वारा बनवाई गई है ऐसे मे उनका यह जिम्मा बनता है की उनकी जयंती पर इस समारक पर फूलमाला चढ़वा दें, वहीं इस मामले मे अजय चक्रवर्ती नेताजी रिसर्चर ने कहा की नेताजी की जयंती के दिन कहीं न कहीं यह गलत हुआ है क्योंकि आईएनए शहीद स्मारक का यह समारक नेताजी से जुड़ा हुआ है, उनके द्वारा बनाई गई आजाद हिन्द फौज के शहीदों के याद मे बनवाया गया है, ऐसे मे निगम के सदस्यों की यह जिम्मेवारी बनती है की वह आज के दिन इस समारक पर मलार्पण करें.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *