पाकुड़(PAKUD): बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासन का अनूठा कदम, जिले में करियर काउंसलिंग सह गाइडेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा बेहतर भविष्य बनाने के लिए बच्चों को दिए मार्गदर्शन.
पाकुड़ उड़ान आईएस एकेडमी द्वारा बच्चों का करियर काउंसिल किया गया 24 जनवरी को सूचना भवन सभागार में मॉक इंटरव्यू लिया जाएगा अपने करियर के चुनाव एवं बेहतर करियर मार्गदर्शन को लेकर चिंतित रहने वाले छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्रोजेक्ट प्रयास- हुनर से होनहार तक का सफर अंतर्गत रवींद्र भवन टाउन हॉल में करियर कॉउंसललिंग सह गाइडेन्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
इस कार्यक्रम की शुरुआत डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार एवं डीडीसी महेश कुमार संथालिया ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।डीसी मनीष कुमार ने कहा कि सपने एक दिन में पूरे नहीं होते, इसके लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। हमें यह तो पता है कि हमें क्या बनना है, लेकिन कैसे बनना यह भी मालूम होना चाहिए। कहा कि आपकी लाइफ में महत्वपूर्ण क्या है, यह जानना बहुत जरूरी है..
उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण करने और उसे प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की सलाह दी। उपायुक्त ने बहुत सी प्रेरणादायक कहानी सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया गया. एसपी प्रभात कुमार ने विद्यार्थियों को जेएसएससी, जेपीएससी, यूपीएससी, एसएससी, डिफेंस, रेलवे, बैंकिंग के द्वारा ली जाने वाली विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर बेहतर समय प्रबंधन, सही दिशा में तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन समेत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज प्रत्येक छात्र को अपने कैरियर के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्हें शुरुआत में ही लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। ताकि उन्हें समय से सफलता मिल सके..
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

