राँची(RANCHI): आज प्रातः 7 बजे हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को एक युवक ने गोली चलाया । प्राप्त जानकारी के मुताबित सुबह लगभग 7 बजे अपने आवास चरना बेड़ा में साइकिल से घूम रहा था । अचानक निमेष कच्छप नामक युवक ने जान मारने के उद्देश्य से गोली चलाया किन्तु गोली गाल में लगी गाल से होते हुए पार हो गया..
सुचना पाते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ग्रामीणों के सहयोग से घायल नन्हें कच्छप को बुटी मोड़ स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है । अभी इलाज चल रहा है । पुलिस मामले की जाँच कर रही है अपराधी अबतक पकड़ में नहीं आया है । बताया गया कि अपराधी उसी गांव का निमेष कच्छप नामक युवक है । घटना का कारण जमीनी मामला बताया जा रहा है ..
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

