नई दिल्ली(NEW DELHI): सोना आज यानी 22 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए बढ़कर 80,142 रुपए हो गया है. इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 79,453 रुपए प्रति दस ग्राम थे. सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था.
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है. ये 634 रुपए बढ़कर 91,167 रुपए प्रति किलो हो गई है. इससे पहले चांदी 90,533 रुपए पर थी. चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी.
5 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,240 रुपए है.
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,090 रुपए है.
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,090 रुपए है.
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,090 रुपए है.
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,140 रुपए है.
सोने में कीमत के 5 प्रमुख कारण
- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन्स बढ़ गई हैं.
- अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है.
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है
- महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है .
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा रहे हैं…
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

