सिंदरी रांगामाटी आई एम टाइप छठ पूजा घाट साथी क्लब के पास सूर्य भगवान के मंदिर का उद्घाटन भगवान सूर्य देव के प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा पाठ के साथ भव्य रूप से किया गया…

सिंदरी रांगामाटी आई एम टाइप छठ पूजा घाट साथी क्लब के पास सूर्य भगवान के मंदिर का उद्घाटन भगवान सूर्य देव के प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा पाठ के साथ भव्य रूप से किया गया…

धनबाद(SINDRI): सिंदरी रांगामाटी आई एम टाइप छठ पूजा घाट स्थित भव्य सुन्दर भगवान सूर्य देव के मंदिर का उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा पाठ के साथ किया गया। भगवान सूर्य पूजा के बाद सुन्दर काण्ड का पाठ, फिर महिला समाज की ओर से शिव चर्चा के पाठ के बाद भोग वितरण किया गया। सिंदरी में भगवान सूर्य देव जी का यह पहला मंदिर बनाया गया है। ऐसे तो छठ पूजा के समय विभिन्न छठ घाटों पर मंडपों में मिट्टी के बने भगवान (भास्कर ) सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाता है।यह स्थाई भगवान सूर्य देव के मंदिर का विधिवत पूजा पाठ कर उद्घाटन किया गय.

बताया जाता है कि आई एम टाइप स्थित रहने वाले रामानंद ठाकुर नामक एक व्यक्ति ने उक्त जगह पर भगवान सूर्य देव के मंदिर बनवाने का विचार किये थे किन्तु उनके निधन हो जाने के बाद उनकी पत्नी रामरती देवी ने मंदिर का आधार रखी और मंदिर निर्माण करवाना चाही किन्तु मन्दिर निर्माण किसी कारण वश पूरा नहीं हो सका था बाद में वहां के कुछ लोगों ने आपसी सहयोग से भगवान सूर्य देव जी का भव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर आज उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा पाठ कर प्रसाद भोग वितरण किया गया ..

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *