22 जनवरी को जन समस्या समाधान शिविर का होगा आयोजन, कुल 06 केंद्रों पर होगा जनता की समस्याओं का निदान। पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ शिविर में मौजूद रहेंगे सीओ व बीडीओ…

22 जनवरी को जन समस्या समाधान शिविर का होगा आयोजन, कुल 06 केंद्रों पर होगा जनता की समस्याओं का निदान। पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ शिविर में मौजूद रहेंगे सीओ व बीडीओ…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड DGP पर 22 जनवरी को झारखंड के सभी 24 जिलों में पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस विशेष अभियान के तहत 22 जनवरी बुधवार को धनबाद के कुल 06 स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों के लिए शिविर कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित की जाएगीर सिंदरी अनुमंडल के लिए जौरापोखर स्थित टाटा कम्युनिटी सेंटर जोरापीखर धनबाद डीएसपी विधि व्यवस्था अंतर्गत सभी थाना के लिए लूबी सर्कुलर रोड स्थित कला भवन निरसा अनुमंडल के लिए निरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज डीएसपी हेडक्वार्टर-1 अंतर्गत थाना के लिए हरदेव धर्मशाला गोविंदपुर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 अंतर्गत सभी थाना की जनता के लिए टुंडी स्थित मॉडल स्कूल, लधुरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।जन शिकायत समाधान शिविर के तहत शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय विशेष सेल का गठन किया गया है..

जिसके माध्यम से शिकायतों का निवारण विभिन्न चरणों में किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) पारा लिगल वॉलेंटियर भी शिविर में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में नागरिकों की समस्या को समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी के विरुद्ध शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा वरीय पदाधिकारी के माध्यम से उसका निवारण किया जाएगा..

कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर अपराध ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान 22 जनवरी को शिविर में आने वाले नागरिकों द्वारा संबंधित शिकायतों को प्राप्त कर उक्त शिकायतों का पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण उसी वक़्त शिविर में किया जाएगा..

धनबाद में रहने वाले नागरिक अपनी किसी भी तरह की शिकायत को अपने घर के नजदीक आयोजित होने जा रहे जन समस्या समाधान शिविर में जाकर दर्ज करा सकते है..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *