धनबाद(DHANBAD): धनबाद स्थित बाघमारा के चिटाही धाम रामराज मंदिर में अबकी बार वार्षिक महोत्सव काफी खास रहने वाला है। आध्यात्म से लेकर गीत-संगीत से जुड़े चर्चित शख्सियत सालाना वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ के आकर्षण का केंद्र होंगे…
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, प्रसिद्ध कवि सह वक्ता कुमार विश्वास, भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, भजन गायिका स्वाति मिश्रा समेत साध्वी सरस्वती रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव में शिरकत करने आ रहे हैं..
चिटाही धाम में 4 फरवरी को राम राजमंदिर का वार्षिक महोत्सव आरंभ होगा, जो 12 फरवरी तक चलेगा। 9 दिवसीय महोत्सव में एक से बढ़कर एक उत्सव होगा। दिव्य शोभा यात्रा, विराट बांग्लाजात्रा, प्रवचन, भक्ति जागरण, विराट कवि सम्मेलन, गंगा आरती, ड्रोन शो का आनंद लोग उठा पाएंगे…
रामराज मंदिर का वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत 4 फरवरी हो होगी। एटक के रिजनल अध्यक्ष सह मंदिर कमेटी के पदाधिकारी खुशवंत कुमार ने बताया कि 4 फरवरी को सुबह में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को कानपुर की आध्यात्मिक झांकी की प्रस्तुति होगी। 5 फरवरी को शाम में बांग्ला जात्रा रखा गया है। 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आध्यात्मिक प्रवचन सुनाएंगे। शाम को राम आएंगे फेम गायिका स्वाति मिश्रा भजन सुनाएंगी। 7 फरवरी को साध्वी सरस्वती प्रवचन देने आ रही हैं….

9 फरवरी को पवन सिंह भजन सुनाएंगे 8 फरवरी की शाम विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया है। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपने ग्रुप के साथ कविता सुनाएंगे। 9 फरवरी की शाम प्रसिद्ध भोजपुरी गायक पवन सिंह भक्ति गीत सुनाएंगे। 10 और 11 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस दौरान रामभद्राचार्य और प्रदीप मिश्रा को लाने पर बातचीत चल रही है। 12 फरवरी को गंगा आती व लेजर शो दिखाया जाएगा..
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

