वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कल…

वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कल…

वीर कुंवर सिंह नगर में सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अनावरण कार्यक्रम होगा

धनबाद(DHANBAD): वीर कुंवर सिंह नगर के प्रवेश द्वार पर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का 21 जनवरी को अनावरण होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह सुबह साढ़े दस से शुरू होगा..

मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य उपस्थित होंगे। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। प्रतिमा अनावरण समिति के जुड़े उमेश सिंह ने बताया कि वीर कुंवर सिंह सेवा समिति प्रतिमा का अनावरण करा रही है। इस बाबत सभी तैयारी पूरी हो गई है। धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में झारखंड और बिहार के जनप्रतिनिधि और अतिथि शामिल रहेंगे। अतिथियों के स्वागत के बाद बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसके बाद अतिथियों का संबोधन होगा। कार्यक्रम के अंत सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है..


सांसद होंगे विशिष्ठ अतिथि: वीर कुंवर सिंह की आयोजन समिति के सदस्य उमेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो उपस्थित होंगे। वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, बेरमो विधायक अनूप सिंह..

रांची विधायक सीपी सिंह, जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय, जमुई विधायक श्रेयशी सिंह, जमुरिया (प. ब.) विधायक हरेराम सिंह, धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता, आईआईटी आईएसएम के निदेशक एके मिश्रा, सिंफर निदेशक एके मिश्रा, बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो डॉ रामकुमार सिंह, झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, कांग्रेस नेता ब्रजेंद्र सिंह, आरसीकेएमयू महामंत्री एके झा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *