नववर्ष पर बीसीकेयू द्वारा मैथन में वनभोज सह सम्मान समारोह का आयोजन, जीएम के मधुर संगीत में झूमें सभी…

नववर्ष पर बीसीकेयू द्वारा मैथन में वनभोज सह सम्मान समारोह का आयोजन, जीएम के मधुर संगीत में झूमें सभी…

धनबाद(NIRSA): नववर्ष के उपलक्ष्य में बीसीकेयू द्वारा मैथन गोगना स्थित स्पोर्ट्स होस्टल समीप वनभोज सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इसीएल मुगमा एरिया के सभी पदाधिकारी, कर्मी व आसपास के जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। बीसीकेयू के सभी सदस्य विधायक अरुप चटर्जी का स्वागत पटाखा फोड़ एवं फुल वर्षा करते हुए टेंट तक लेकर गए.उसके बाद विभिन्न कोलियरी के कर्मी एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित किया। उसके बाद सभी एकल महुआ क्षेत्र से सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मी शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया..

इस दौरान विधायक सह महासचिव बिसीकेयू एवं जेबीसीसीआई सदस्य अरुप चटर्जी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वनभोज सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी तालमेल, आईआरटी बढ़ाना एवं सबसे बड़ी बात मुगमा एरिया का उत्पादन अब्बल करना है..

वही मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित इसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक ने बीसीकेयू द्वारा के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना की। इससे आपसी तालमेल बढेगा जो की आगे जाकर इसीएल के उत्पादन क्षमता बढ़ाने में कारगर सबित होगा। अंत में जीएम ने अपने मधुर संगीत से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *