संविधान की 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर भाजपा द्वारा गौरव दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक…

संविधान की 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर भाजपा द्वारा गौरव दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक…

धनबाद(NIRSA): आगामी 21 जनवरी मंगलवार को निरसा इंस्पेक्टर ऑफिस के निकट ग्राउंड में संविधान की 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को समर्पित संविधान गौरव दिवस जनसभा कार्यक्रम की, तैयारी को लेकर निरसा पाण्ड्रा मोड़ भाजपा पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई, कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक सेनगुप्ता ने बताया कि 21 जनवरी की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह वर्तमान विधायक कांके रांची विधानसभा माननीय सी पी सिंह उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

बैठक में मुख्य रूप से धनबाद जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, बलदेव महतो,नीताई राजवार, दीपा दास, मुन्ना सिंह, संजय सिंह,संजय महतो, मनोज सिंह, परेश दास,अखिलेश तिवारी,रानी सिंह, गोपाल भारती, सुरजीत चंद्र,रूम मुखर्जी, गीता गिरी, आशीष मुखर्जी, रविंद्र साहनी,कुणाल मिश्रा,अभिजीत माजी,मनोज राम,सत्यम चौबे आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *