आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के नॉर्थ थाना अंतर्गत रविवार को कल्ला मोड़ स्थित समाजसेवी कृष्ण प्रशाद द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक दिवशीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिस रक्तदान शिविर मे पुरे शिल्पाँचल से लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, इस दौरान इस शिविर मे सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन भी किया गया साथ ही लोगों को रक्तदान करने के लिये प्रेरित व अनुरोध भी किया गया, इसके अलावा इस मेगा रक्तदान शिविर के उद्घाटन के लिये पश्चिम बंगाल के क़ानून व लेबर मिनिस्टर मलय घटक व कैप्टन सुरेश सैनी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था..
जिन्होंने फीता काटकर शिविर का सुभारम्भ किया, जिसके बाद अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया, जिसके बाद शिविर मे अतिथियों का आने का दौर चलता रहा जिसमे चेम्बर ऑफ कॉमर्ष के चेयरमेन संभु नाथ झाँ, आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीमूल हक, बांगला फ़िल्म अभिनेता अभिषेक मुख़र्जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे, यहीं नही इस कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने आए रक्तदाताओं के लिये चाय, पानी, नास्ता से लेकर भोजन का भी प्रबंध किया गया था, इसके अलावा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम को पेस करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया..
हम बताते चलें की इस रक्तदान शिविर मे पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकूड़ा और बिरभूम से कुल चार ब्लड बैंक को समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने शिविर मे आकर रक्त संग्रह किया, इस दौरान समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने कहा की वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किये हैं, उनकी हर बार यह कोसिस रहती है की शिविर मे ज्यादा से ज्यादा लोग आकर रक्तदान करें और एक दूसरे की जिंदगी बचाएं क्योंकि रक्तदान का मतलब है जीवनदान..
हमसब को मिलकर रक्तदान को एक अभियान बनाना चाहिए, रक्तदान करके हमें लोगों की जान बचाना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से ही होता है मानव का कल्याण, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता तो इसका महत्व समझें और इस पुण्य काम में अपना सहयोग दें, वहीं इस दौरान मंत्री मलय घटक ने भी समाजसेवी कृष्णा प्रसाद को इस रक्तदान शिविर को आयोजन करने के लिये खूब बधाइयाँ दि..
उन्होने कहा वह वह इस तरह का कार्यक्रम और भी आयोजन करें जिसमे वह अपना समर्थन तो देंगे ही साथ मे वह अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर उनके इस नेक कार्य मे उनके हाँथो को और भी मजबूत करने का काम भी करने की कोसिस करेंगे जिससे शिल्पाँचल की जनता मे आपसी भाईचारगी और शोहार्द बनी रहे..
NEWSANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट
