जिला आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…

जिला आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी की अध्यक्षता में आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को समाहरणालय में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई..

बैठक में सीएससी के द्वारा बताया गया कि जिला में पीएससी(PSC) में 52 एवं यूसीएल(UCL) में 17 किट चलाए जा रहे हैं। एडीएम सप्लाई ने निर्देशित किया कि इन सभी स्थान पर जाकर लगातार जांच करें एवं यह सुनिश्चित करें कि आधार में बदलाव, नए आधार बनाने समेत अन्य कार्यों में निर्धारित दर ही लिए जाए एवं संबंधित कार्य की निर्धारित शुल्क वहां सूचना पट पर उपलब्ध हो..

वही शिक्षा विभाग से आए प्रतिनिधि को यह निर्देशित किया गया की विभाग से पत्राचार कर सभी बीआरसी में सारे किट को एक्टिवेट कराएं। साथ हीं जो भी मशीन उपलब्ध कराई गई हो वह स्थाई जगह पर हो या सुनिश्चित करें। साथ ही समाज कल्याण पदाधिकारी को यह निर्देशित किया गया कि टैबलेट एवं आधार मशीन को एक्टिवेट करा कर आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित कर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत बच्चों का आधार बनाएं..

18 वर्ष से अधिक आयु के आधार पंजीकरण के लिए लंबित मामलों का प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने के बाद में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीएम सप्लाई ने कहा कि सभी बीडीओ फील्ड वेरिफिकेशन करने के बाद ही 18 से अधिक उम्र वाले आवेदन का निष्पादन सुनिश्चित कराएं..

मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार समेत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहें..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *