रांची से लापता दोनों सगी बहन रांची पहुंची..कर्नाटक से SIT की टीम लेकर आई….

रांची से लापता दोनों सगी बहन रांची पहुंची..कर्नाटक से SIT की टीम लेकर आई….

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई 2 सगी बहन को कर्नाटक से बरामद कर ली गई। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें रांची पुलिस की SIT टीम ने बुधवार देर रात कर्नाटक से रांची लेकर पहुंची। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों बहन 11 जनवरी से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रांची ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस को यह सूचना मिली कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर किया..

आधार कार्ड दुरुस्त कराने की बात कहकर निकली थी घर से

लड़कियों के गायब होने के मामले ने राजधानी में तूल पकड़ लिया था, जबकि पुलिस बार-बार लोगों को यह भरोसा दिला रही थी कि दोनों लड़कियों का सुराग हासिल हो चुका है जल्द ही दोनों बरामद कर ली जाएंगी। मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी लड़कियों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। बुधवार को सांसद महुवा माझी भी लड़कियों के परिजनों से मिली थीं। दोनों लड़की 11 जनवरी को आधार कार्ड को दुरुस्त कराने के लिए अपने घर से कांटाटोली स्थित मंगल टावर गई थी। दोपहर एक बजे आधार कार्ड दुरुस्त कराने के बाद दोनों लड़कियां एक ऑटो से हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर जाने के लिए बातचीत की। ऑटो चालक दोनों लड़कियों को हिंदपीढ़ी पहुंचाने के बजाय दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। जिसपर दोनों लड़कियों को संदेह हुआ तो उसने अपने पिता को फोनकर घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि बातचीत होने के दौरान चालक ने उनकी पुत्रियों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों पुत्रियों से उनकी बातचीत नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी…

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *