रांची(RANCHI): इस वर्ष झारखंड के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने यह काम शुरू कर दिया है. दूसरे चरण में 13.41 बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इसमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता हैं. रांची और धनबाद में पहले से ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है. रांची में 3.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिसमें 3 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. वहीं, धनबाद में एक लाख घरों में मीटर लगाना है, जिसमें 75 हजार घरों में मीटर लग चुके हैं. दूसरे चरण में रांची व धनबाद में भी 40-40 हजार अतिरिक्त उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाये जायेंगे. केंद्र सरकार की आरडीएसएस स्कीम के तहत राज्य भर के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जाने हैं. राज्यभर में 46.48 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं……
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के क्या होंगे लाभ?
स्मार्ट प्रीपेड मीटर को एक्यूरेट रीडिंग के लिए जाना जाता है. उपभोक्ता जितनी बिजली खपत करना चाहते हैं, उसकी एक अनुमानित राशि पूर्व में ही री-चार्ज कराके जमा कर सकते हैं. वे जेबीवीएनएल की वेबसाइट अथवा कंज्यूमर सेल्फ केयर ऐप में जाकर लाइव खपत, लोड आदि की जानकारी ले सकते हैं. यदि उपभोक्ता कहीं बाहर जा रहे हैं, तो वह वेबसाइट पर इसकी सूचना देकर अपनी बिजली आपूर्ति बंद करा सकते हैं अथवा मेन स्विच ऑफ करके जा सकते हैं…….
घाटा कम करने के लिए निगम लगा रहा Smart Meter
जेबीवीएनएल का अभी एंटीएंडसी लॉस करीब 25-30 प्रतिशत के आसपास है. इसे कम करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं. इस मीटर में एक डिवाइस लगा होता है, जिससे इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग जेबीवीएनएल मुख्यालय से की जाती है. मीटर की ऑनलाइन रीडिंग कर उपभोक्ता के व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर बिल की कॉपी भेज दी जा रही है. अब उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को मीटर से जोड़ा जा रहा है. तब जेबीवीएनएल को मीटर रीडर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बोर्ड का खर्च घटेगा और घाटा कम होगा……
झारखंड के किस जिले में कितने स्मार्ट मीटर लगेंगे?
बोकारो में 106611
चतरा में 16899
देवघर में 87326
धनबाद में 40393
दुमका में 18152
पूर्वी सिंहभूम में 195621
गढ़वा में 89041
गिरिडीह में 77114
गोड्डा में 33546
गुमला में 36899
हजारीबाग में 93230
जामताड़ा में 70177
खूंटी में 15819
कोडरमा में 48290
लातेहार में 20561
लोहरदगा में 14826
पाकुड़ में 25759
पलामू में 63558
रामगढ़ में 72945
रांची में 40457
साहिबगंज में 56831
सरायकेला में 58041
सिमडेगा में 13336
पश्चिमी सिंहभूम में 45874
कुल – 13,41,306..
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

