आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण के लिए अनुशंसा, लोगों ने नीतीश सरकार के प्रति जताया आभार…

आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण के लिए अनुशंसा, लोगों ने नीतीश सरकार के प्रति जताया आभार…

पटना (PATNA): बिहार राज्य स्तरीय अनुशंसा समिति ने स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी के समाज सेवा में अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें भारत सरकार के प्रतिष्ठित “पद्म विभूषण” पुरस्कार 2025 के लिए अनुशंसित किया है. यह निर्णय बिहार के लिए गौरव का क्षण है.

स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी ने अपने जीवन को समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पित किया. उनके प्रयासों ने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को गर्वित किया है. धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, शिक्षा के प्रसार और वंचित समुदायों की सहायता में उनके योगदान को ऐतिहासिक माना जाता है. उनकी प्रेरणादायक सेवाएं आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में एक मार्गदर्शक के रूप में देखी जाती हैं.

इस महत्वपूर्ण अनुशंसा के लिए राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों ने आभार व्यक्त किया है. यह सम्मान स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी के कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और बिहार के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है. बिहार के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में यह अनुशंसा एक मील का पत्थर साबित होगी, जो समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी…….

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *