बाघमारा हिंसक कांड और डीएसपी पीके सिंह पर हमला का मुख्य आरोपी कुख्यात कारू यादव बिहार के जमुई से गिरफ्तार…

बाघमारा हिंसक कांड और डीएसपी पीके सिंह पर हमला का मुख्य आरोपी कुख्यात कारू यादव बिहार के जमुई से गिरफ्तार…

धनबाद(DHANBAD): दिनांक 09.01.25 को धर्माबाध ओ पी तथा मधुबन थाना अंतर्गत घटितगोलीबारी, बमबारी, आगजनी, पत्थरबाजी की.विभिन्न अभियुक्तों एवं प्रयोग की गई अवैध हथियार की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गयी थी। इसी क्रम में घटना के संदर्भ में मधुबन थाना कांड सं0- 01/25, 02/25 एवं 03/25 दर्ज किया गया था। दर्ज किये गये इन कांडों में (15.01.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देशन में विशेष छापामारी दल के द्वारा की गई सघन छापामारी के दौरान कुल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग अलग स्थानों से की गई। पूछताछ के दौरान इनके द्वारा उपरोक्त कांडो में अपनी संलिमा स्वीकार की गयी है..

इसी कड़ी में प्रमुख गिरफ्तारी मुख्य अभियुक्त कारु यादव उर्फ देवेन्द्र यादव पिता स्व० बासुदेव यादव सा0 आसाकोठी खटाल थाना मधुबन जिला धनबाद की हुई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई एवं इनके तथा इनके सहयोगियों की निशानदेही पर एक 7.65 mm का देसी पिस्टल एवं 03 गोली तथा सात लाख पच्चासी हजार नौ सौ रुपया (7,85,900/-) बरामद किया..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *