मुस्कुराने भर से 8 मेगावाट के बराबर की ऊर्जा शरीर में भर जाती है: डॉ नयन प्रकाश…

मुस्कुराने भर से 8 मेगावाट के बराबर की ऊर्जा शरीर में भर जाती है: डॉ नयन प्रकाश…

असर्फी अस्पताल के पास से डायरेक्टर डॉ नयन ने हरी झंडी दिखाकर खुशी रथ को किया रवाना,
खुशी मिशन के तहत 23 जनवरी तक शहर, गांवों-कस्बों में लगेगा ख़ुशी क्लास और खुशी चौपाल

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला में गुरुवार से खुशी मिशन प्रारंभ हुआ। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और खुशी क्लास मिशन के तहत यह कार्यक्रम पूरे झारखंड में चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहर के असर्फी अस्पताल के पास से समाजसेवी सह असर्फी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नयन प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खुशी रथ को रवाना किया। मौके पर डॉ नयन ने कहा कि खुशहाल जिंदगी का आधार ही सकारात्मकता है..

इसी सकारात्मकता में खुशी छुपी हुई है। आज के इस भागमभाग और गलाघोंटू प्रतिस्पर्धा में समाज तनाव, डिप्रेशन में चला जा रहा है। यहां तक की बच्चे आत्महत्या करने लगे हैं। ऐसे में यह खुशी मिशन समाज के लिए अमृत के समान है। खुशी मिशन के संस्थापक मुकेश सिंह चौहान के द्वारा गांवों में खुशी चौपाल और स्कूल-कॉलेजों में खुशी क्लास लगाकर तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति के खिलाफ मुहिम चलाने का यह अभियान काबिले तारीफ है। खासकर उस स्थिति में जब यह अभियान बिना किसी सरकारी या सामाजिक मदद के चलाया जा रहा है..

समाज के सभी वर्गों को खुशी क्लास में सहयोग करनी चाहिए। मौके पर खुशी क्लास के संस्थापक सह संचालक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मुश्किल-झंझावतों का मुकाबला आप कभी भी तनाव में रहकर नहीं कर सकते। तनाव मुश्किलों को और बढ़ा देता है। खुशी, सकारात्मकता में इतनी ताकत है कि यह आपको हर झंझावत से उबार कर मंजिल तक पहुंचा देती है। कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर नीलेश तिवारी, डब्लू सिंह, निवास पॉल, मोहम्मद राउफ, सूरज कुमार, उत्तम सिंह, संजय यादव, मोहित शर्मा आदि मौजूद थें..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *