पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ परिसदन में राजमहल लोकसभा के जेएमएम सांसद विजय हांसदा ने जनसंवाद कार्यक्रम किया…जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें आवेदन सौंपा… इसके साथ-साथ कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को मौखिक रूप से उन्हें बताया…
इसके अलावे पार्टी कार्यकर्ताओ से भी सांसद मिले ओर उनकी समस्याओ से अवगत हुए.लोगो की कई समस्याओ को ऑन द स्पोर्ट समस्याओ का समाधान किया.वही मौके पर जिला के महेशपुर अमड़ापारा, लिट्टीपाड़ा,पाकुड़िया, महेशपुर, हिरणपुर समेत कई प्रखंड के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपने-अपनी समस्या को लेकर संसद को आवेदन सौपा…
जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर संसद के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के आम लोगों की समस्या से रूबरू होने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है…इस कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान करना इसका उद्देश्य है…
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

