धनबाद(NIRSA):कल तक जिन हाथों ने रोटियां बनाया करती थी आज वही हाथ देश के सरहद पर दुश्मनों से लोहा लेते नजर आयेगी।चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड संख्या बीस नीचे बाजार के रहने वाले शांति रंजन गोराई के पुत्री रीता गोराई ने पुरे कोयलांचल का मान बढ़ाया हैं।जिनकी नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आरक्षक (जीडी) के पद पर चयन किया गया हैं जिसका प्रशिक्षण सीमा सुरक्षा बल बैकुण्ठपुर, सालुगरा जलपाईगुड़ी,पश्चिम बंगाल में होगा..
रीता के पिता ने बताया कि हमारी तीन पुत्री है और तीनों का विवाह कर चुका हूँ रीता हमारी मंझली पुत्री हैं जिसकी पढ़ाई लिखाई चिरकुंडा के नंदलाल स्कूल से हुई हैं बचपन से ही पढ़ने में अव्वल रही हैं दो वर्ष पूर्व उसका विवाह एगयारकुंड प्रखंड अंतर्गत पंचमोहली पंचायत निवासी विवेक दत्ता से हुई रीता को सशुराल पक्षों द्वारा सास, सशुर, जेठ एव पति का भरपूर सहयोग मिला जिसके कारण आज वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं..
रीता गृहणी होने के नाते घर का सारा काम धाम कर के पास के ग्राउंड में खूब परिश्रम किया करती थी।रीता का कहना हैं कि बचपन से हमें शौख था कि एक दिन वर्दी पहनु और देश की सेवा करूं इसी जज्बे को लिए कठिन परिश्रम की हूं और हमारे कोच देव नारायण सिंह उर्फ रोमी सर जो कि आर्मी से सेवानिवृत हैं जिन्होंने हर गुण का प्रशिक्षण दिए और हमेशा हौसला अबजाई किया करते है जिसके कारण आज यह सफलता मुझे मिली हैं..
रीता एक साधारण परिवार में पली बड़ी हैं पिता आज भी एक प्राइवेट कम्पनी में मैनेजर के पद पर पदस्थापित हैं माता आरती गोराई गृहणी हैं और दो बहनों का विवाह हो चुका हैं पुरे परिवार को अपनी बिटिया पर गर्व हैं कि उसका सपना साकार हुआ और देश की सेवा करेगी।रीता के घर परिवार के साथ साथ सशुराल में भी खुशी का माहौल हैं।रीता का कहना हैं कि मन में जज्बा हो तो कुछ भी कठिन नहीं हैं अपनी बेटियों के पैरों में जंजीर नहीं उन्हें नई उड़ान की प्रेरणा दे ताकी मुझ जैसी कई रीता अपने वतन के लिए कुछ कर पाए..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

